test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

पृथ्वी पर शताब्दी के सर्वोच्च सन्यासी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी को ब्राह्मण समाज द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

https://youtu.be/QnCgOFEB2xQ

सिवनी/छपारा। अखिल जगत में वैदिक और सनातन परंपरा को उच्चता की पराकाष्ठा तक पहुंचाने वाले, सत्य के प्रति अडिग और विप्र समाज के गौरव जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के देवलोक गमन हो जाने के बाद सम्पूर्ण देश सहित सिवनी जिले में शोक की लहर छाई हुई हैl सिवनी जिले महाराज श्री का पित्रधाम पर मातुधाम होने के कारण यह श्रृंखला लगातार जारी है ज़ब कि अनेक संगठन और समाज के लोग उन्हें श्रुद्धांजलि दें रहे है l इसी क्रम में आज ब्राह्मण समाज chhapara के द्वारा भी उनके प्रति अपनी निष्ठा और श्रुधा समर्पित की गई।

श्रीराम मंदिर छपारा में समाज की ओर से आयोजित सभा का प्रारम्भ दीप पज्ज्वलन व राम नाम संकीर्तन से किया गया l उपस्थित वक्ताओं के द्वारा उनके जीवन के कर्मठ व अद्वितीय कार्यों का स्मरण किया गया l बारी बारी से सभी लोगों के द्वारा महाराज श्री के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के छाया चित्र पर फूल माला अर्पण की कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ भजन कीर्तन भी किया जाकर 2 मिनट का मौन रखते हुए महाराज जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी गईl

जिसमें सनातन धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश पाठक, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, शांत दुबे, संजय दुबे घनश्याम दुबे, राघवेंद्र पाठक, आनंद तिवारी राम जी शर्मा राकेश तिवारी, नीरज दुबे पिंकू सतीस पाठक, अक्षय शर्मा संतोष पुरोहित मनीष पाठक अंशुल शर्मा, ललित शर्मा उमेश उदेनिया कृष्ण कुमार तिवारी पीयूष शर्मा, अमन दुबे सिद्धार्थ शर्मा राजेश राजोरिया विवेक तिवारी श्रीमती कला पाठक श्रीमती पूर्णिमा दुबे श्रीमती अनीता तिवारी शांत दुबे शिक्षक आनंद पाठक विनोद पाठक सहित ब्राह्मण समाज के अन्य युवा उपस्थित रहे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *