test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

अत्यधिक बारिश : बम्होडी में आज भरभरा कर गिर मकान

सिवनी। इन दिनों सितंबर माह में में भी शहर समेत जिले भर में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन जहां प्रभावित है वही सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनवाड़ा गांव से पहले गांव बम्होडी में बारिश से कमजोर हुई मकान की दीवारें जहां 2 दिन पहले गिर गई थी वहीं रविवार को दोपहर आज मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत थी कि घर पर उस वक्त कोई मौजूद नहीं था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बम्होडी निवासी प्रकाश पांडे पिता सालिगराम पांडे का मकान बारिश के चलते कमजोर हो गया था। मकान के बहार की दो दीवारें 2 दिन पहले गिर गई थी। वहीं गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे मकान पूरी तरह ढह गया। घर में परिवार के 4 लोग रहते हैं। वर्तमान में मकान गिर जाने से उनके समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न खड़ी हो गई है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *