test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

गौरव स्वर्णकार महिला मंडल की महिलाओं ने किया हल्दी कू-कू का आयोजन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सिवनी। गौरव स्वर्णकार महिला मंडल सिवनी द्वारा बसंत पंचमी उत्सव पर नगर के बारहपत्थर क्षेत्र स्थित निजी रेस्टोरेंट पर सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सबसे पहले पुलवामा हमले में हुए देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की उपस्थिति के बीच हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया।
गौरव स्वर्णकार महिला मंडल सिवनी की अध्यक्ष श्रीमती संजना गीता सोनी व सचिव रजनी कौशल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान की भावना से ओतप्रोत गीत संगीत खेलकूद आदि कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सामाजिक राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *