test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

सर्पदंश से युवा अतुल पाठक का आगरा में निधन

सिवनी। नगर के मठ मंदिर से कटंगी नाका रोड क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय अतुल पाठक का निधन हो गया। युवा पुत्र की मौत पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माँ हेमलता पाठक गहरे सदमे में है।

अतुल पाठक का ननिहाल हथनापुर सिवनी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल पाठक (28) किसी कार्य से आगरा गए हुए थे। जहां वे रुके हुए थे वही सर्प के डसने से उनका निधन हो गया। बुधवार को आगरा में पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टर द्वारा की जा रही है। युवा अतुल के निधन से परिजनो, स्नेहीजनों में गहरा दुख व्याप्त है। वहीं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे कटंगी रोड सिवनी स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *