Breaking
16 Jul 2026, Thu

बस की टक्कर से पलारी के सिंगौर घायल

सिवनी/खैरापलारी। पलारी से चंदनवाड़ा मार्ग पर शनिवार की शाम 4 बजे खुर्सीपार निवासी देवी प्रसाद सिंगोर पिता खूबचंद सिंगौर उम्र 50 वर्ष मोटरसाइकिल से पलारी बाजार सामान खरीद कर अपने घर खुर्सीपार जा रहा था तभी सामने से आ रही पवन तनय कि बस साइड लेते हुए टकरा गया।

इस दुर्घटना से सिंगोर के पैर एवं सिर पर गंभीर चोटें आई है। पलारी पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत बावरिया अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर घायल को पलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर एके सतनाम ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया गया। वहीं बस एवं मोटरसाइकिल को पलारी चौकी मैं खड़ा कर मामले को विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *