test
Breaking
1 Jun 2026, Mon

2 इंजन, 40 डिब्बों की मालगाड़ी आज पहुंची पलारी, सिवनी-भोमा अर्थवर्क ने पकड़ी रफ्तार

सिवनी। नैनपुर छिंदवाड़ा ब्रॉडगेज काम में नैनपुर से सिवनी के बीच बड़ी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। सिवनी से भोमा के बीच जहां अर्थ वर्क कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। वहीं शनिवार को नैनपुर से पलारी तक दो डीजल इंजन के साथ 40 डिब्बों वाह एक गार्ड का डिब्बा की मालगाड़ी मालगाड़ी पलारी तक पहुंची। आज आई 40 डिब्बों की मालगाड़ी में 26 डिब्बे लाल रंग के वह 14 नीले रंग के डिब्बे थे।

नैनपुर से पलारी के बीच पड़ने वाले स्टेशन गंगाटोला, केवलारी, पलारी व अन्य छोटे स्टेशनों में जब बड़ी रेल लाइन के डीजल इंजन के हॉर्न की आवाज लोगों ने जब दोबारा सुना तो उनका उत्साह ओर बढ़ गया। रेल सामग्री लेकर मालगाड़ी का आना-जाना अब इस रूट पर सतत रूप से हो रहा है। वही भोमा-सिवनी के बीच अर्थ वर्क के कार्य ने भी गति पकड़ी है। आमजनों को अब यह उम्मीद हो गई है की नैनपुर से सिवनी के बीच यात्री ट्रेन आने में और अधिक महीनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल नैनपुर से पलारी तक का कार्य पूर्ण हो जाने से इस रूट पर मालगाड़ी ट्रेनों का आना-जाना शुरू हो गया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *