देश धर्म शिक्षा सिवनी

बुराई का त्याग करने का संकल्प ही शहीदों के प्रति है सच्ची श्रद्धांजलि : ज्योति दीदी

https://youtu.be/JD5HSox4qWA

https://youtu.be/5kIAF9R2gE4

सिवनी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिवनी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोनिया रोड पर स्थित शांति शिखर भैरोगंज में रविवार को बहुत ही उमंग उत्साह के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। सभी अतिथि गण एवं ब्रम्हाकुमारी बहने हाथ में तिरंगा झंडा लिए ,तिरंगा पट्टा पहने हुए तथा सभी भाई बहनों ने तिरंगा हाथ में लिए हुए बहुत ही सुंदर दृश्य लग रहा था। सभी के अंदर देशभक्ति प्रेम चेहरे से झलक रहा था।

सर्वप्रथम भ्राता रामजी श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक) ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा फहराना माना हमारे अंदर भाईचारे का भाव ,देश प्रेम का भाव जागृत करना। तत्पश्चात गीता दीदी ने बहुत सुंदर आजादी को लेकर वीर जवानों की कुर्बानी को याद किया, और तिरंगे का महत्व बताते हुए कहा तिरंगा में तीन रंग 1.केसरिया रंग बलिदान, वैराग्य और त्याग का प्रतीक है। 2. सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक है। 3. हरा रंग हरियाली समृद्धि का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराना यानी हर एक भारतवासी में यह तीनों ही विशेषता भरना। तिरंगे में 24 तीली हमें प्रेरित करती हैं 24 घंटे देश कल्याण के कार्य में निरंतर लगे रहना। भ्राता अभिषेक शर्मा एवम् बहन हनी गुप्ता ने देश भक्ति गीत कुछ ऐसे अंदाज में प्रस्तुत किया। सारी सभा की वीर जवानों की कुर्बानी याद कर आंखें नम हो गई।

भ्राता नरेश दिवाकर (पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष महाकौशल प्राधिकरण) ने कहा हमें हर घर तिरंगा फहराना है, और साथ-साथ राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान बना रहे इससे संबंधित जानकारियां भी दी।
ब्रह्माकुमारीज की जिला मुख्य ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी जी ने स्वतंत्र का अर्थ बताते हुए कहा कि स्व माना स्वयं ,तंत्र माना अपनी इंद्रियां ,यानी स्वयं (आत्मा) का अपनी इंद्रियों पर संपूर्ण कंट्रोल आ जाना ही सच्ची स्वतंत्रता है। दीदी जी ने कहा आज वीर जवानों के बलिदानों को याद कर हम सभी कम से कम अपनी एक एक बुराई का त्याग करने का संकल्प करें, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुमारी गीतांशी सूर्यवंशी ने बहुत ही सुंदर प्रेरणादाई नृत्य प्रस्तुत किया। ब्रम्हाकुमारी नीतू दीदी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। भ्राता देवेंद्र ठाकुर ( उत्कृष्ट विद्यालय व्यायाम निर्देशक एवं ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव )के द्वारा विधिवत ध्वजारोहण का कार्य संपन्न कराया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *