test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

पंडित भोजनालय में मिला पानी पाउच अमानक, कही मसाला पाउडर जप्त

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 12 फरवरी को घंसौर मुख्यालय स्थित विभिन्न किराना दुकानों एवं होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवहरे आटा चक्की से पीसे धनिया, हल्दी एवं मिर्च पाउडर का नमूना जांच हेतु लिया गया। मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए 132 किलो ग्राम मसाला पाउडर जप्त किया  गया है तथा नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया। इसी क्रम में विगत 11 फरवरी  को सिवनी नगरीय क्षेत्र स्थित बॉस कैंटीन, नईस प्रोविजनश, नीलकंठ होटल, पंडित भोजनालय सहित डेयरी  एवं होटलों का निरीक्षण जाँच दल द्वारा किया गया। जाँच दौरान पंडित भोजनालय में पानी पाउच अमानक पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा चौरसिया डेयरी से मक्खन, जैन दूध डेयरी से मावा एवं पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *