16 Jan 2026, Fri

जन्मदिन में केक पर लगाई गई स्पार्कल कैंडल हुई ब्लास्ट, घायल हुआ,,,

सिवनी। मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। बर्थडे पार्टी के दौरान केक पर लगाई जाने वाली स्पार्कल कैंडल ब्लास्ट हो गई। हादसे में एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।

विस्फोट में मासूम का गाल और जीभ फट गई। तीन डॉक्टरों ने पांच घंटे तक सर्जरी की और कई टांके लगाने पड़े। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। स्पार्कल कैंडल को जलाने के करीब चार घंटे बाद ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चा उस जल चुकी कैंडल से खेल रहा था तभी ब्लास्ट हुआ।

घटना चंद्रपुर के चिमूर तहसील के भिसि गांव की है। गांव में एक परिचित के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। 10 साल का आरंभ डोंगरे अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था। स्पार्कल मोमबत्ती की जगमगाती रोशनी में केक काटा गया। पार्टी में आए लोग भोजन का स्वाद ले रहे थे। 10 साल का आरंभ डोंगरे भी पार्टी के दौरान खेल रहा था, तभी उसे जल चुकी स्पार्कल कैंडल दिखी, तो वह उसे अपने हाथ में उठाकर खेलने लगा। तभी अचानक कैंडल में जोरदार धमाका हुआ और आरंभ बुरी तरह घायल हो गया। उसका गाल और जीभ फट गई। ऐसी हालात में हमने उसकी प्लास्टिक सर्जरी की। 2-3 दिन तक उसने कुछ खा-पी नहीं पाया। अभी बच्चा ठीक है।

डॉक्टरों ने पांच घंटे तक सर्जरी की और कई टांके लगाने के बाद बच्चे की जान बचाई जा सकी। इस घटना के बाद बच्चे के पिता भी सदमे में हैं और लोगों को स्पार्कल कैंडल से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

घायल बच्चे के पिता विनोद डोंगरे ने बताया कि शाम 6 बजे जन्मदिन मनाया गया था और 10 बजे कैंडल में ब्लास्ट होता है। वैसे तो इस पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन इस घटना को देखते हुए आपको इस पर यकीन करना ही होगा। इसीलिए मेरी सभी को बताना है कि जन्मदिन तो मनाना चाहिए, लेकिन काफी होशियारी बरतनी चाहिए।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *