test
Breaking
17 Apr 2026, Fri

केवलारी : मेहरा समाज की महिलाओं ने नगर में मनाया हरियाली महोत्सव

सिवनी/केवलारी। मेहरा समाज की प्रांतीय प्रवक्ता व अधिवक्ता श्रीमती नीलिमा डेहरिया के नेतृत्व में नगर की महिलाओं ने नगर की बड़ी खेरमाई मंदिर में एकत्रित होकर हरियाली महोत्सव मनाया।

बड़ी खेरमाई मंदिर प्रांगण में एकत्रित मेहरा समाज की महिलाओं ने नगर के मोक्षधाम पहुंच कर फलदार, छायादार वृक्षों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण कर हरियाली को बनाए रखने का संदेश दिया।

उक्त अवसर पर श्रीमती नीलिमा डेहरिया, किरण डेहरिया, जया बछालिया, ममता डेहरिया, सरिता बेंद्रे, सावित्री ग्वालिया, गायत्री झारिया एवं उमादेवी ,सपना, वंदना ,माधुरी, मीना कुमारी सहित अन्य महिलाओं की सहभागिता रही।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *