Breaking
18 Jul 2026, Sat

कही गुस्से में 22 वर्षीय पत्नी ने पिया कीटनाशक, तो कही पानी पीने बाद बिगड़ी तबियत, वृद्धा को सर्प ने डसा

सिवनी। डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगरवाड़ा निवासी 22 वर्षीय पत्नी ने पति से हुए झगड़े के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर पति को बताई जहां पति ने उपचार के लिए अपनी पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव नगरवाड़ा निवासी विद्या धुर्वे पति पुनाराम धुर्वे (22) का अपने पति से 21 जुलाई को सुबह 8 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद पत्नी अत्यधिक तनाव में आ गई। घर पर अकेले में मक्का में डालने वाली कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद विद्या को उल्टी होने लगी वह घबराहट होने लगी। इस बात की जानकारी उसने पति को दी पति ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

कीटनाशक वाली खाली गिलास से पिया पानी बिगड़ी तबीयत

बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गंगेरूआ निवासी 30 वर्षीय ज्ञानी पिता नारायण पवार की कीटनाशक के सेवन से तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किए जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान ज्ञानी पवार खेत में लगी फसल मक्का में कीटनाशक खींचने गया था। एक गिलास में नापतोल कर कीटनाशक के घोल के बाद खाली गिलास में शाम लगभग 5 बजे प्यास लगने पर उसी गिलास से पीने का पानी भर कर पानी पी लिया। घर पहुंचने पर उल्टी व घबराहट होने लगी ज्ञानी ने मां राजकुमारी को बताया जिस पर 108 एंबुलेंस को फोन किया गया। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

70 वर्षीय वृद्धा को सर्प ने डसा

छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जमुनिया निवासी 70 वर्षीय मीराबाई गज्जाम पति मंगल सिंह गज्जाम शाम 4 बजे खेत के पास नाला में नहाने गई थी नहाने के बाद जब वह नाले से बाहर निकल रही थी तभी एक सर्प ने बाएं पैर की उंगली में डस लिया। वृद्धा पैदल घर पहुंची। परिजनों को बताने पर परिजन गांव में ही झड़ाई-फुकाई करने लगे। जब आराम नहीं लगा तो उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां वृद्धा का उपचार जारी है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *