test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जिले में ही जांची जाएंगी,,,

सिवनी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जिले में ही जांची जाएंगी, जिससे रिजल्ट भी शीघ्र आएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल सत्र 2020-21 से बोर्ड परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ कॉपी जांचने और मूल्यांकन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। भले ही इस बार बोर्ड परीक्षा दो माह की देरी से अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू की जा रही हैं, लेकिन माशिमं रिजल्ट जल्द घोषित करने की तैयारी में है। इसके लिए इस बार जिले में ही कॉपियां जांची जाएंगी। एक विषय का पेपर होने के बाद दूसरे दिन ही उस विषय की कॉपियां जांचने का काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही एक-एक विषय का रिजल्ट समन्वयक केंद्रों से बोर्ड को ऑनलाइन भेजा जाएगा, जिससे विषयवार रिजल्ट भी माशिमं की वेबसाइट पर प्रदर्शित होने लगेगे। साथ ही विषयवार कॉपियों का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा अब बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन भी करा सकेंगे। अभी तक बोर्ड के विद्यार्थी सिर्फ पुनर्गणना के लिए आवेदन कर पाते थे, लेकिन अब दोनों के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिन विद्यार्थियों को बोर्ड से मिले अंकों पर शक है तो वे हर विषय का पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे। बता दें कि इस बार बोर्ड दो परीक्षा ले रहा है। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। वहीं, दूसरी परीक्षा एक से 15 जुलाई तक होगी।
ऑनलाइन होगा आवेदन – बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन में यह व्यवस्था की है कि ऑनलाइन आवेदन होंगे। पहले आठ दिन कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराने पर 100 रुपये फीस देनी होगी। उसके आठ दिन बाद 50 रुपये लगेंगे। उसके बाद कोई शुल्क नहीं लगेगा।माशिमं का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बचेगा। जिस दिन परीक्षा होगी, उसके दूसरे दिन कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। रिजल्ट जल्द घोषित होगा। पहले यह होता था कि जब आधी परीक्षा हो जाती थी, तब मूल्यांकन कार्य शुरू होता था। दूसरे जिले में मूल्यांकन होने से परिवहन व्यवस्था में समय लगता था। इस साल से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में जल्द ही प्रक्रिया बनाकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर भी नए बदलाव की तैयारी है। – बलवंत वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, माशिमं। कॉपी पेस्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *