Breaking
28 Feb 2026, Sat

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में आज लगाए गए 1500 पौधे

आजादी का अमृत महोत्सव, पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम (हरियाली महोत्सव)

सिवनी। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर्गत संस्था शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिवनी के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आज दिनांक 08 जुलाई 2072 को प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ हुआ है। जिसमें वन विभाग के दक्षिण वनमंडल अधिकारी सुदेश महिवाल एवं उत्तर वन मंडल अधिकारी श्रीमती वसु कनौजिया एवं सतेन्द्र सिंह मरकाम, सहायक आयुका जनजातीय कार्य विभाग श्री हिरे, महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी, जिला कोषालय अधिकारी सिवनी, श्री मरावी, जिला योजना अधिकारी ि एवं उपदम अधिकारी श्री पटेल वन विभाग के एसडीओ रेंजर एवं डिप्टी रेंजर एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में 1500 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

एम.एस. डहेरिया प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिवनी ने बताया कि मध्यप्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के 75 स्थानी में वृक्षारोपण हो रहा था जिनमें से 10 स्थानों में ऑनलाईन वृक्षारोपण होना था चयनित 10 स्थान जिनमें ऑनलाईन होना था उनमें से एक स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में भी ऑनलाइन प्रारोपण कार्यक्रम नियत तिथि में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं संगीत शिक्षक द्वारा पर्यावरण एवं पक्षी का महत्व के संबंध में मनमोहक लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथियों सहायक आयुक्त एवं संस्था प्रार्य द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षो की महत्ता के संबंध में संबोधित किया गया कार्यक्रम का समापन दोपहर 12.10 बजे किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *