सिवनी। केवलारी निवासी श्रीमति साधना राजकुमार दुबे के द्वारा परमहंसी झोतेश्वर जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। परमहंसी झोतेश्वर श्री माता राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के धाम की यात्रा पर परमहंसी में चल रही श्री मद्भागवत कथा का वाचन परम पूज्य दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के मुखारविंद से चल रही कथा के पांचवे दिवस मथूरा महाराजश्री अग्रसेन के पुत्र कंस के द्वारा चचेरी बहन देवकी के छह पुत्रो की हत्या योगमाया राजराजेश्वरी , भगवान बलराम सहित श्री कृष्ण के अवतार का सुंदर वर्णन व्यासपीठ पर दो घंटे के लिए विराजमान होकर अनंत विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने कथा का महत्व बताया। कथा में शामिल होने केवलारी क्षेत्र से प्रमोद मोदी अध्यक्ष दुर्गा मंदिर समिति केवलारी ,सुनील चौरासिया पीपलछाया बस्त्रालय केवलारी, रमाशंकर महोबिया पत्रकार केवलारी, आनंद कौशल फोटो ग्राफर,व ब्रजराज दुबे स्वास्थ्य विभाग, देवसिंह बघेल कृषक मलारा आदि पहुंचे।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी