Breaking
19 Feb 2026, Thu

भरभरा कर सड़क पर गिरा निलगिरी का पेड़, बाल-बाल बचे बाइक चालक, राहगीर

https://youtu.be/_Vy3DQaybLs

सिवनी। सिवनी से छिंदवाड़ा मार्ग स्थित परिवहन चेक पोस्ट सब बैरियर पीपरडाही में शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क किनारे लगे नीलगिरी पेड़ की एक मोटी शाखा भरभरा कर सड़क पर गिर गई। जबकि उस दौरान तेज हवा भी नही चल रही थी। उस मार्ग से सड़क किनारे बाइक चालक सिवनी से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे थे। तभी एक स्कूटी में सिवनी से चौरई दिशा की ओर जा रहे स्कूटी चालक के ठीक सामने पेड़ भरभरा कर गिर गया। यह तो गनीमत रही कि स्कूटी चालक और सवार पेड़ की साख की चपेट में नहीं आए, वरना किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

शुक्रवार दोपहर लगभग 2.20 बजे हुई इस घटना से वहां से गुजर रहे स्कूटी चालक व पीछे बाइक चालक हतप्रभ रह गए। आरटीओ बैरियर के पास लगे बोर्ड के समीप नीलगिरी की पेड़ की मोटी शाखाएं सड़क पर अभी भी पड़ी हुई हैं।

सिवनी से चौरई छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले वाहन अपने वाहन को रॉन्ग साइड मोड़ कर वहां से गुजर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र ही पेड़ की शाखाओं को वहां से अलग करने की मांग की है। वही ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को तेज हवाओं के चलने से निलगिरी के पेड़ की मोटी शाखा टूट कर वहीं पेड़ में लगी रही होगी जो आज हल्की सी हवा चलने के साथ ही सड़क पर गिर गई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *