test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

बरघाट, साल्हेखुर्द व लखनादौन में मिले कोरोना पॉजिटिव

सिवनी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। वही आज प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विकासखण्ड बरघाट में 1, ग्राम साल्हेखुर्द में 1 तथा लखनादौन में 1 मरीज मिला है। वहीं 4 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 63017 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1578 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1561 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  7 एक्टिव केस हैं जो होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *