Breaking
18 Feb 2026, Wed

बटवानी गांव में मिला महिला के पैर का पंजा-हड्डी! पहुंची जांच टीम, ग्रामवासियों में,,,

https://youtu.be/pKhA0igFmio

सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बटवानी में खुले मैदान में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे किसी महिला-पुरूष के पैर का पंजा व हड्डी मिलने से सनसनी फैल गई।

पैर का पंजा किसी महिला का है या पुरुष का अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई और यह पंजा कहां से आया किसने लाया यह भी अज्ञात है। फिलहाल ग्रामवासियों द्वारा दी गई सूचना पर लखनवाड़ा थाना से तत्काल मौके पर पुलिस गांव बटवानी पहुंची तथा सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल भी वहां पहुंचा। इस मामले में कुछ ग्रामवासियों का कहना है कि किसी महिला के पैर का पंजा व हड्डी प्रतीत होता है, वहीं उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि मोक्षधाम से गांव के आवारा कुत्तों ने यह हड्डी पंजा खींच के गांव बटवानी ले आए होंगे।

इस मामले में लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि पैर का पंजा व हड्डी मिली है वह जली हुई है तथा खरोच का निशान है जिससे यह प्रथम दृष्टा में प्रतीत होता है कि शमशान घाट में किसी शव के अधजले हिस्से को आवारा कुत्तों ने गांव तक ले आया हो। इस मामले की जांच की जा रही है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *