Breaking
10 Nov 2025, Mon

ABVP ने निकाली भव्य वाहन तिरंगा यात्रा

सिवनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धनोरा के तत्वावधान में धनोरा नगर में भव्य वाहन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी की झांकियां भी निकाली गयी। जिसमें विद्यार्थियों व नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। यह वाहन तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड चौराहे में पर समाप्त हुई। जहाँ पर सावर्जनिक भारत माँ की आरती की गई। यात्रा के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त सहमंत्री आदित्य बर्मिया, जिला सहोजक नीतेश ठाकुर केवलारी भाग सयोंजक अश्विन जैन अक्षय जैन, सावंत बघेल, विपिन रजक, आदर्श जैन, यश बकोडे नितिन, अंकित, ईशु, बीट्टू, संकेत, देवसिंग, अक्षय पटेल, आदर्श, अंकुश राय, अनिमेष, विनीत, निहाल, नवरेश नरेंद्र उइके, प्रबल जैन, ऋषभ जैन, मोहित सेन ,संदीप, अभिषेक, सम्यक ,संस्कार, अंशु, रोहित, गगन, अमन, राजा व नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता, विधार्थीगण , सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *