धर्म सिवनी

गांव गांव में राम, राम भक्तों की टोली ने निकाली आकर्षक बैलगाड़ी प्रभातफेरी

संतोष दुबे/सिवनी। taajasamachar.com गांव गांव में राम, वातावरण बनाने के लिए राम भक्तों की टोली विभिन्न प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभात फेरीओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों ने बैलगाड़ी प्रभात फेरी निकाली जो जनाकर्षण का केंद्र रही।

रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण सम्पर्क महाअभियान 31 जनवरी रविवार से प्रारम्भ हो गया है। रामसेवक नगर, ग्राम के जाकर घर घर में निधि समर्पण लेने निकल गए हैं। मन्दिर निर्माण के लिए बलिदानियों के बाद अब समय-दानियों व धन-दानियों की बारी शुरू हो गई है।   अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देश भर के प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए देश के तमाम रामसेवक समयदानी कार्यकर्ता पूज्य संतों व शेष समाज के लोगों के साथ घर-घर जा रहे है।

जिला अभियान प्रमुख मायाराम सनोडिया ने बताया कि प्रथम चरण में जिले के भामाशाहों ने निधि समर्पण के अकल्पनीय, अद्भुत, प्रेरक, उदाहरण प्रस्तुत किए है । समाज पलक पांवड़े बिछाए प्रतीक्षा कर रहा है । करे भी क्यों नहीं 500 वर्षों के बाद हमारे आराध्य श्री राम लला का पावन मन्दिर जो बन रहा है ।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान जिला प्रमुख मायाराम सोनिडिया ने कहा है कि आगामी माघ-पूर्णिमा(27 फ़रवरी) तक चलने वाले इस सघन जन सम्पर्क अभियान में रामसेवक कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव के प्रत्येक परिवारों से संपर्क कर श्रीराम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार और मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह करेंगे। देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। असंख्य रामभक्तों के संघर्ष व
बलिदान को नमन् करते हुए उन्होंने प्रत्येक राम भक्त से इस राम काज के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सिर्फ निधि-दानी ही नहीं अपितु, समय-दानी भी चाहिए।    
देश की वर्तमान पीढ़ी को इस
मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराना है। इसके लिए जिले को खंडो, उपखंडो, मंडल और ग्रामों में विभक्त किया गया है। इन ग्रामों में राम सेवकों की टोलियां तैयार की गई है। गांव गांव में वाहन रैलियो एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से राम मय वातावरण का निर्माण किया जा रहा है।
रामसेवकों को परिवार तक पहुँच कर राम मंदिर का साहित्य देना है तथा उनका सहयोग लेना है। लोगों की
प्रबल इच्छा है कि भगवान की जन्मभूमि पर मंदिर शीघ्र बने।

ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *