सिवनी

सेवानिवृत्त हुए प्रा• प्राचार्य उत्तमचंद अवधिया

सिवनी/केवलारी। शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा देते हुए व्याख्याता उत्तम चंद अवधिया शनिवार को प्रभारी प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हो गए। श्री अवधिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भीमगढ़ से पूरी कर सिवनी से स्नातक एवं सागर यूनिवर्सिटी से स्नाकोत्तर(भूगोल) एवं LLB किया। आप की प्रथम नियुक्ति 1 अगस्त 1986 को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालगंज में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर हुई तब से अनवरत आपने 34 वर्ष 5 माह तथा 24 दिन विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक प्राचार्य तथा व्याख्याता के पदों पर रहते हुए ज्ञानदीप को अवलोकित किया, एवं 31 जनवरी 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा पलारी से प्रभारी प्राचार्य के उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए आप सेवानिवृत्त हुए। श्री अवधिया एक आदर्श शिक्षक के साथ-साथ एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी भी रहे। मधुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व ही आपकी पहचान रहा, आप में समन्वय एवं संयोजन की अपार क्षमता है। इन्हीं गुणों के कारण आप छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक साथियों के बीच अत्यंत प्रिय रहे। आप के कार्यकाल में शाला को मिली उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्री अवधिया की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके परिचितों सहित सुभचिंतको ने सुखद,समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की है। विदाई समारोह में प्रदीप अवधवाल, विष्णु शर्मा, मनोज ठाकुर, राजीव तिवारी, शिक्षक एसके साहू, डीके बेदी, नितिन अवधवाल एवं समस्त शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश दुबे शिक्षक द्वारा किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *