test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

10वीं , 12वीं का टाइम टेबल घोषित

सिवनी। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया था है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी शनिवार को जारी कर दी गई है। दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 15 मई तक होगी वही 12वीं की परीक्षा 1 मई से 18 मई तक होगी। इस बार परीक्षा का समय सुबह 8:00 से रखा गया है। 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगी, जबकि परीक्षा के लिए विद्यार्थी को सुबह 7:00 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। सुबह 7:30 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि केंद्र अध्यक्ष की अनुमति से 7:45 तक प्रवेश हो सकते हैं। सुबह 7:45 बजे केंद्र में प्रश्न पत्र खोला जाएगा। 7:50 पर कापियां वितरित की जाएंगी और 7:55 बजे प्रश्न पत्र का वितरण होगा। गौरतलब है कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार लगभग 19 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं सोमवार को छठवीं और आठवीं की परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। 10वी, 12वी का टाइम टेबल इस प्रकार है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *