test
Breaking
5 Jun 2026, Fri

परासपानी केवलारी में राम कथा का वाचन सदानंद सरस्वती द्वारा 22 अप्रैल से

सिवनी/केवलारी। समीपस्थ ग्राम परासपानी में नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में बहु-प्रतीक्षित श्री राम कथा का आयोजन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के प्रिय सेवक दंडी स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारकापुरी के मुखारविंदो से श्री राम कथा का आयोजन वैशाख मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि दिनांक 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक आयोजित होने जा रही है।

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के प्रमुख यज्ञाचार्य श्री हितेन्द्र शास्त्री जी महाराज काशी के द्वारा निमित प्रातः काल पूजन पाठ यज्ञ हवन संपन्न कराया जाएगा। दंडी स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में परासपानी में 22 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा एवं प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक श्री राम कथा का वाचन एवं मानव कल्याण के लिए आशीर्वचन स्वामी जी के मुखारविंदो से होगा।

दिनांक 30 अप्रैल 2022 को यज्ञ हवन पूर्णाहुति ,भंडारा के साथ श्री राम कथा का समापन किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *