https://youtu.be/5BxwOEAPWvU
https://youtu.be/9QJvmRCMb8o
भगवान राम की महाआरती में शामिल हुए हजारों सनातनी
सिवनी। नगर के ह्दय स्थल गांधी चौक शुक्रवारी में शनिवार 9 अप्रैल को भगवान राम, माता सीता व रामभक्त हनुमान व लक्ष्मण की प्रतिमाओं की स्थापना स्थल में सैकड़ों की संख्या में हिन्दुधर्मावलबी ने भक्तिमय वातावरण में राम जी महाआरती की। 10 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शोभायात्रा शुक्रवारी से निकाली जाएगी।
राम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में शनिवार को भगवान राम की संगीतमय आरती में हजारों सनातनी शामिल हुए।
इस दौरान नगर के सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनों के वरिष्ठ नागरिक व जागरूक युवाओं के साथ नारी शक्तियां विशेष रूप से उपस्थित रही।
रात्रि ८ बजे बालरूप हनुमान मंदिर की भजन मंडली द्वारा भगवान शिव व भगवान राम के भजनों की प्रस्तुति दी गई, वहीं कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रगान का आयोजन भी सामूहिक रूप से किया गया।
रात्रि 9 बजे भगवान राम की संगीतमय आरती आयोजित हुई इससे पूर्व प्रकांड पंडितों की उपस्थिति में परंपरानुसार विराजमान मूर्तियों का पूजन अर्चन किया गया।
राम जन्मोत्सव से मिली जानकारी अनुसार 10 अपै्रल को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक भगवान राम के प्राकट्य उत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं रामनवमी 19 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से शुक्रवारी बाजार राम मंदिर से विशाल पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
नगर के विभिन्न मागों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा पुन: गांधी चौक पहुंचेगी। जहां प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन होगा।













— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।