test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

चारगांव से बारापत्थर कंप्यूटर क्लास गई युवती लापता, परिजन परेशान

सिवनी। लखनवाड़ा थाना अंतर्गत गांव चारगांव निवासी युवती के लापता होने पर परिजनों ने लखनवाड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री शोभा सनोडिया बारापत्थर सिवनी स्थित एक वेदास कंप्यूटर कॉलेज में कंप्यूटर कोर्स करने प्रतिदिन जाया करती थी। प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे अपने घर से गांव चारगांव से कंप्यूटर क्लास लगाने वह 22 जनवरी 2021 कि सुबह 7:00 बजे निकली उनकी पुत्री गांव फुलारा से वाहन क्रमांक एमपी 28 बीडी 3771 में बैठकर सिवनी गई, लेकिन आज दिनांक तक घर लौटकर नहीं आई है। पुत्री के लापता होने पर परिजन खासे परेशान हैं उन्होंने अपने नाते रिश्तेदार समेत सभी अन्य जगह पर पुत्री की तलाश की लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला है। इस मामले में पुत्री के पिता अशोक सनोडिया निवासी चारगांव ने बताया कि पुत्री 22 जनवरी 2021 को सुबह 6:00 बजे घर से कंप्यूटर क्लास लगाने निकली। वह फुलारा में उक्त मैजिक वाहन में बैठने के बाद पुत्री शुभम सनोडिया ने फोन करके बताया कि मैजिक वाहन में वह बैठ गए बैठ गई है और सिवनी कंप्यूटर क्लास के लिए निकल गई है। वहीं पीड़ित पिता की पुत्री शोभा सनोडिया को उसका भाई कुलदीप सनोडिया से उसी दिन शाम 4:20 बजे फोन पर बात की थी कि 1 घंटे में घर पहुंच जाऊंगी, लेकिन पुत्री घर नहीं पहुंची और इसके बाद जब पुत्री समय पर घर नहीं पहुंची तो फोन लगाया गया लेकिन फोन बंद हो गया। इससे परिजन खासे चिंतित परेशान हैं। अभी तक पुत्री की कोई खबर नहीं है वही शोभा सनोडिया का छोटा भाई ब्रजमोहन सनोडिया ने कंप्यूटर सेंटर जाकर शोभा की जानकारी ली तो कंप्यूटर सेंटर के शिक्षक ने बताया कि 22 जनवरी 2021 को शोभा सनोडिया कंप्यूटर क्लास नहीं आई है पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री शुभम सनोडिया के लापता होने व खोज खबर की गुहार पुलिस अधिकारियों से की है। छिंदवाड़ा चौक सिवनी से कचहरी चौक तक चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे में जाने आने की जानकारी आदि ढूंढने की भी बात कही है। साथ ही किसी को भी युवती की कोई जानकारी मिलने पर मोबाइल 7773062721 में सूचना देने की बात परिजनों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *