मरझोर, जेवनारा में मिले कोरोना पॉजिटिव, 24 एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बरघाट विकासखण्ड के ग्राम जेवनारा में 01 तथा सिवनी के ग्राम मरझोर में 01 पॉजिटिव मरीज सहित कुल 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। वही 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 61427 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1572 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1538 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 24 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 22 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *