Breaking
22 Feb 2026, Sun

ताजा समाचार में पब्लिश्ड न्यूज से अज्ञात शव को परिजनों ने पहचाना, शव लेने निकले

सिवनी। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिस जवान श्याम वर्मा द्वारा ताजा समाचार को अज्ञात शव की फोटो और कुछ जानकारी दिए गए।

ताजा समाचार में न्यूज़ को पब्लिश्ड करने के कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र में रह रहे परिजनों ने शव की शिनाख्त की और फोन लगाकर ताजा समाचार से इस विषय में जानकारी ली। जहां उन्हें पुलिस चौकी मैं पदस्थ हेडकॉस्टबल श्री वर्मा का नंबर दिया गया। जिससे अज्ञात शव की शिनाख्त हुई। परिजन शव को लेने निकल गए हैं। वहीं परिजनों ने बताया कि जिस शव को अज्ञात समझा जा रहा था उसकी शिनाख्त के रूप में नंदकिशोर टेम्भरे पिता बीजन लाल (45) निवासी गांव अमुरला थाना अरी का है।

ये दी थी प्रारंभिक जानकारी – एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 45 साल निवासी अज्ञात की मौत जिला अस्पताल सिवनी में इलाज के दौरान हो गई है उक्त व्यक्ति को थाना बरघाट क्षेत्र ग्राम अंतरा के पास रोड से अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था व्यक्ति का कोई नाम पता मालूम नहीं है कृपया जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली एवं अस्पताल पुलिस चौकी सिवनी से संपर्क करें

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *