test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

पल्स पोलियो अभियान में रासेयो के स्वयंसेवको ने किया सहयोग

सिवनी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2022 कार्यक्रम के लिए स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवको ने पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया।

लखनादौन बीएमओ डॉ बीएस सोलंकी, बी ई कलशराम उइके के निर्देशन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई प्रो. शाषिकेश संकोलिया एवँ छात्रा इकाई प्रो.गुंजा परस्ते के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक भगवानदास साहू के नेतृत्व मे स्वयंसेवको द्वारा पोलियो बूथों में एवँ स्वास्थ्य विभाग के साथ घर घर जाकर पोलियों की दवा पिलाई जा रही है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डॉ.राजेश डेहरिया, बेला राव मैडम सुपरवाइज़र रामवती दुबे एवं रासेयो स्वयंसेवको में अनिल यादव, भगवानदास साहू, महेन्द्र सोनी, प्रवेश सारठे, पवन गोल्हानी, नरेंद्र पटेल, घनश्याम पटेल, सीताराम गोल्हानी, गणेश यादव एवं समस्त स्वयंसेवको के साथ साथ अस्पताल प्रबंधन की उपस्थिति रही।

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *