सिवनी। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवा चारों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा से जुड़े शिक्षक व अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 फरवरी 2022 को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसके तहत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवार्ड से गोपाल सिंह बघेल को सम्मानित किया गया।
इसमें पूरे देश से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाता है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुभाष सरकार शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा किया गया इसमें देश के समस्त प्रदेशों के प्रमुख सचिव आयुक्त संचालक शिक्षा विभाग भी सम्मिलित रहे इसमें हर्ष का विषय रहा कि गोपाल सिंह बघेल ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा उल्लेखनीय कार्य करते हुए नवा चारों के माध्यम से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिल सके के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसे भारत सरकार द्वारा भी समीक्षा कर सराहना की गई।
इसके परिणाम स्वरूप गोपाल सिंह बघेल को राष्ट्रीय स्तर का राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया यहां यह बात उल्लेखनीय है कि श्री बघेल ने विभिन्न पदों में रहते हुए शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास किया है श्री गोपाल सिंह बघेल जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा शिक्षा केन्द्र सिवनीको मिले राष्ट्रीय अवार्ड के लिए शिक्षा से जुड़े समस्त शिक्षक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।



— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।