test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न बैंक हुए अपलोड

सिवनी। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्न बैंक अपलोड कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होंगी जो 15 मई तक जारी रहेगी। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में आसानी हो इसके लिए प्रश्न बैंक अपलोड किए गए हैं। पूरे पाठ्यक्रम को तीन यूनिट में बांटा गया है और इस साल छोटे प्रश्न दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक चलेंगी। इस साल 2 बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अगर पहली परीक्षा में कोई विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाता है तो वह 1 से 15 जुलाई तक चलने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकता है। इसके साथ ही मंडल ने नए पैटर्न पर आधारित प्रश्न बैंक अपलोड कर दिए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के पेपर प्रश्न बैंक से बनाए जाएंगे। मंडल ने हर विषय के पूरे पाठ्यक्रम को तीन यूनिट में बांट दिया है। सभी यूनिट से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में अब दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले छोटे-छोटे प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसका उत्तर पूरे चैप्टर के ठीक से समझ कर पढ़ने के बाद ही दिया जा सकता है। हर विषय में 100 अंक का प्रश्न पत्र होगा। इसमें एक 3 या 4 अंक के प्रश्न होंगे। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने बताया कि छात्रों की परीक्षा की तैयारी के लिए वेबसाइट में प्रश्न बैंक अपलोड कर दिए गए हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही परीक्षा में प्रश्न इन्हीं प्रश्न बैंक से आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *