test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

कम परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यों को नोटिस एवं उत्कृष्ट प्राचार्यों का हुआ सम्मान

सिवनी। कलेक्टर श्रीमती मीना ने कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यों से सीधे संवाद कर उनकी कमियों को समझा और सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। उन्‍होंने दसवीं के 45 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणामों वाले शासकीय विद्यालय पिंडरई, मढी, शासकीय तिलक स्‍कूल सिवनी, आदेगांव, ग्‍वारी, खखरिया, चिरचिरा, बोथिया, मउ तथा परासिया के प्राचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसी तरह कक्षा बारहवीं में कम परीक्षा परिणाम वाले उच्‍चत्‍तर माध्‍यमिक विद्यालय मढी, खखरिया के साथ ही सांदीपनि विद्यालय धनौरा के प्राचार्यों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य के विरुद्ध भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, शत-प्रतिशत एवं विगत वर्ष की तुलना में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *