वन विभाग के कर्मचारीयों की तत्परता से बड़ी घटना टली
सिवनी। खेतों मे जलाई जा रही नरवाई की चपेट मे आज जिला सिवनी केवलारी तहसील ग्राम पीपरदौन के दो किसानों के घर चपेट मे आ गए होते अगर समय पर दक्षिण सिवनी सा. वनमंडल केवलारी वन विभाग का अमला मौक़े पर ना पहुंचा होता।
वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े को वन क्षेत्र के समीप पीपरदौन निवासी अमान सिंह वल्द टिवडु कुशराम खुमान सिंह कुशराम के घर के खेतों मे आग लगने एवं तेज गति से घर की और बढ़ने की सुचना मिलने पर तत्काल केवलारी प.स केवलारी, सरोज उइके एवं केवलारी बीट प्रभारी अर्पित मिश्रा को घटना स्थल पर पहुँचनें के निर्देश दिए तत्काल दलबल एवं सुरक्षा श्रमिकों एवं फायर वाचार के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर, आग बुझाने का प्रयास जारी किया गया लेकिन तेज़ हवा और तेज़ आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता है, इसके विपरीत वन विभाग की टीम नें आग को काबू करनें मे भारी मस्सक्क़त की,दोनों घरों को आग की चपेट मे आने से बचा लिया गया। तत्काल पहुँच कर पहले घर के आसपास लाइन काटी गई, और फायर मशीन एवं झाड़ियों से आग को बुझा कर नियंत्रित किया गया।
इस कार्यावाही मे वन विभाग मे प.स केवलारी, सरोज उइके एवं केवलारी बीट प्रभारी अर्पित मिश्रा चंद्र कुमार चंद्रवंशी, अनूप चंद्रवंशी,रामलखन चंद्रवंशी,जहर सिँह, महिपाल मसराम , नें आग नियंत्रित करने मे विशेष भूमिका निभाई।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

