test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

जिले में बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज, रहें सतर्क, आज फिर मिले 7

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बरघाट विकासखण्ड के ग्राम गंगेरूआ में 1, ग्राम गोण्डेगांव में 1, ग्राम पाथफोड़ी में 1, ग्राम केकड़ई में 1 तथा कुरई में 3 पॉजिटिव केस सहित कुल 7  कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं 3  मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  57760  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1534  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1483 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  41  एक्टिव केस हैं। जिनमें से  38  मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *