test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

आधुनिक कॉलोनी निवासी अदिति चतुर्वेदी की शिमला में सड़क दुर्घटना में मौत, आज पहुंचेगा शव

सिवनी। नगर के कटंगी रोड स्थित आधुनिक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय अदिति चतुर्वेदी का शिमला में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

शिमला से अदिति चतुर्वेदी का शव लेकर परिजन 15 दिसंबर की रात से निकल गए हैं जो सिवनी नगर 16 दिसंबर गुरुवार को दोपहर पहुंचेंगे। वहीं परिजनों ने बताया कि गुरुवार को ही दोपहर लगभग 4:00 बजे कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के आधुनिक कॉलोनी निवासी सुभाष चतुर्वेदी प्रधान पाठक छपाराकला की 21 वर्षीय इकलौती पुत्री शिमला विश्वविद्यालय में फॉरेंसिक कोर्स करने गई थी। जहां 14 दिसंबर को कॉलेज में फार्म सबमिट कर वह लौट रही थी। तभी डंपर की चपेट में आने से अदिति चतुर्वेदी व उनके साथी मित्र दोनों डंपर की टक्कर से डंपर के चाक के नीचे आ गए, जहां दोनों का करुण अंत हो गया।

एफसीआई रोड निवासी अदिति के मौसेरे भाई अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में अदिति की मौत की खबर सुनते ही परिजन शोक में डूब गए व शव को लेने के लिए शिमला पहुंचे। जहां 15 दिसंबर की रात को शिमला से शव को लेकर सिवनी के लिए निकले हैं। वहीं गुरुवार 16 दिसंबर की दोपहर तक वे आधुनिक कॉलोनी सिवनी पहुंच जाएंगे। इसके बाद आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *