Breaking
15 Oct 2025, Wed

नेपाल में अंर्तराष्ट्रीय सम्मान से पुरुस्कृत हुआ सिवनी का मातृ शक्ति संगठन

https://youtu.be/Rv0Q-Syzo7w

सिवनी। अनेक राज्यों से पुरुस्कृत सम्मान पाने वाला संगठन अब नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बनी में अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
पर्यावरण बचाओ के क्षेत्र में संगठन द्वारा कई वर्षों से अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं उन्हीं में से एक है बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान जो अब देश की आवाज बन चुका है।

नेपाल लुम्बनी में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एक ऐसे व्यक्तित्व ने की जो पीपल नीम तुलसी अभियान के जनक होने के साथ बृक्ष, नदी, पहाड़ बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं जिनका नाम है पर्यावरण विद, डॉ धर्मेंद्र कुमार जी इनके अथक प्रयासों से सम्पन्न हुए इस भव्य आयोजन इंटरनेशनल इनवायरमेंट अवार्ड में अनेक राज्यों से पधारे पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया गया।

इसी सम्मान श्रंखला में मातृ शक्ति संगठन भी शामिल था।
इस भव्य आयोजन में नेपाल सरकार की ओर से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आर्थिक मामला एवं सहकारी मंत्रालय लुम्बनी प्रदेश से मंत्री श्रीमती सुषमा यादव,पर्यावरण वन मंत्रालय से सचिव श्री पशुपतिनाथ कोइराला, मेयर लुम्बनी प्रदेश श्री मनमोहन चौधरी , अवधेश कुमार त्रिपाठी विकास कोष लुम्बनी आदि कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मातृ शक्तियों द्वारा सभी अतिथियों को तिरंगे के साथ अपने ब्रोशर भेंट किये गए। संगठन का ध्येय और उद्देश्य की सभी अतिथियों ने खूब सराहना की एवं हमेशा साथ देने की बात कही। संगठन ने भी अपने उद्बोधन में भारत नेपाल मैत्री को और प्रगाढ़ बनाने के लिए इस आयोजन को एक अच्छा संकेत बताया।

कार्यक्रम के अंत मे नेपाल राष्ट्रीय गान को नेपाली भाषा में गाया गया तो वही भारत के राष्ट्रीय गान को हिंदी में गाकर एक बेहतरीन माहौल बनाया गया जहाँ मातृ शक्तियों के साथ भारत माता की जय के जयकारों से पूरा हॉल ऊर्जा मयी बन गया था।

दो दिन के इस शानदार आयोजन में पहले दिन नेपाल सरकार के कुछ प्रहरियों ने लुंबनी प्रदेश कुछ स्थानों का भर्मण कराया जहाँ बैठकर प्रकृति के प्रति आत्म चिंतन किया गया एवं दूसरे दिन भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे ड्यूटी पर तैनात नेपाल सुरक्षा बल के जवानों ने एक सी वेशभूषा में तैयार मातृ शक्तियों से जय हिंद बोलकर सैल्यूट किया और पुनः नेपाल आने का आमंत्रण दिया।

संगठन का नेपाली संस्कृति में किया गया तिलक वंदन एवं स्वागत ने सभी के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है।संगठन आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *