Breaking
11 Feb 2026, Wed

बंडोल : छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्या

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पुसेरा में दो भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार बघेल पिता खुमान सिंह बघेल (35) का अपनी पत्नी के साथ रात में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। पति-पत्नी के बीच जोर-जोर से आवाज आने और झगड़ा होने पर छोटा भाई नरेंद्र बघेल लड़ाई झगड़ा ना करने की बात कहते हुए समझाने लगा वही कृष्ण कुमार बघेल अपनी पत्नी से झगड़ा छोड़ समझाइश देने पहुंचे छोटे भाई नरेंद्र बघेल से ही लड़ने लगा। जिसके चलते नरेंद्र बघेल को काफी आवेश आया और वह घर में रखी लाठी उठाकर बड़े भाई कृष्ण कुमार के ऊपर प्रहार कर दिया लाठियों के प्रहार से बड़े भाई कृष्ण कुमार बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में चोट लगने के कारण उसे परिजनों ने जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बंडोल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है व छोटा भाई पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *