test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

डीजल के बिलों में हेराफेरी, चार पुलिस कर्मचारियों को एसपी ने किया निलंबित

सिवनी। पुलिस विभाग के रक्षित केंद्र की वाहन शाखा में डीजल-पेट्रोल के बिलों में व्यापक की गड़बड़ी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने प्रारंभिक कार्रवाई में दोषी पाए गए वाहन शाखा के चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर इन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।
रक्षित केंद्र की जांच शाखा में पदस्थ शाखा प्रभारी एएसआइ शत्रुघ्न बोडसे, सहायक अनिल सरयाम व दो वाहन चालक दीपक अमूले, उमाकांत डहाके ने पुलिस विभाग के वाहनों में लगने वाले डीजल-पेट्रोल के बिलों में हेरफेर कर वित्तीय गड़बड़ी की। इसकी जानकारी लगते ही एसपी ने तत्काल चारों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
रक्षित निरीक्षक केंद्र की वाहन शाखा में डीजल-पेट्रोल के बिलों में कई महीनों से वित्तीय अनियमितता किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हाल ही में सामने आई गड़बड़ी में तकरीबन 16 हजार की हेराफेरी की गई है। विभागीय जांच में कब से अब तक डीजल पेट्रोल में कितनी वित्तीय गड़बड़ी की गई है, यह सामने आ सकता है। फिलहाल चारों पुलिसकर्मियों द्वारा की गई वित्तीय गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक का कहना है कि रक्षित केंद्र की वाहन शाखा में डीजल-पेट्रोल के बिलों में हेरफेर करने का मामला सामने आया है। इसके बाद संबंधित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर चारों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *