test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

सिवनी नगरीय क्षेत्र में 2, लावासर्रा व मानेगांव में 1-1 समेत कुल मिले 4 कोरोना पॉजिटिव

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सिवनी नगरीय क्षेत्र में 2 एवं ग्राम लावासर्रा में 1 तथा बरघाट विकासखण्ड के ग्राम मानेगांव में 1 केस सहित कुल 4  नए कोरोना मरीज मिले है। वही एक मरीज पूर्ण स्वस्थ हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  54841 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1498 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1456 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 32 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 28 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *