test
Breaking
16 May 2026, Sat

सड़क किनारे बैठ पी रहे थे शराब, चढ़ गया ट्रैक्टर, 1 मृत 2 घायल

सिवनी। सड़क किनारे शराब का सेवन कर रहे लोगों के ऊपर वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर से एक की मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे धनोरा से 4 किलोमीटर कहानी रोड गांव मोहगांव रोड पर सड़क किनारे 3 लोग शराब का सेवन कर रहे थे, वही मोहगांव से सलेमा की ओर जा रहे ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और सड़क किनारे शराब पी रहे लोगों को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटें आई। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। वही गंभीर रूप से घायल मंगल मेहरा (50) की मौत हो गई व गंभीर रूप से घायल 2 लोग का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायलों में लिखई कुमरे सलेमा (55) व रविंद्र मेहरा मोहगांव (46) का उपचार जारी है। ट्रैक्टर चालक सलेमा निवासी जसवंत गुर्जर बताया जा रहा है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *