सिवनी/केवलारी। देश की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश शासन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन पृथक -पृथक विभागों के माध्यम से जागरूकता का संदेश , राष्ट्र एकता और सद्भावना को लेकर के आयोजित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य मे मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के 42 जवानों की बुलेट मोटरसाइकिल सद्भावना रैली मध्यप्रदेश के 16 जिलों की यात्रा के लिए दिनांक 22 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शौर्य स्मारक भोपाल से रवाना की गई थी । तीसरे दिन सद्भावना मोटरसाइकिल रैली का नगर आगमन सिवनी कान्हीवाडा होते हुए दोपहर 3:00 बजे केवलारी पहुंचने पर भगत सिंह गोठरिया एसडीओपी ,एस डी सनोडिया थाना प्रभारी के नैतृत्व में सुनील कोलारे, महेन्द्र सिंह चौधरी ,सुश्री श्रुति शर्मा उपनिरीक्षक एवं स्थानीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारी गण ,स्थानीय पत्रकार गण अन्य विभागों केअधिकारी ,कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर कर सद्भावना रैली में शामिल पुलिस के जवानों का भव्य स्वागत किया।
रैली का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारियो ने बताया कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों की यह रैली 16जिलो की यात्रा करते हुए 31अक्टुवर को राजधानी वापिस पहूंचेगी।


— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।