Breaking
12 Nov 2025, Wed

धान खरीदी में जिले में प्रति हेक्टर एक सामान्य खरीदी के आदेश किसान हित में कराने मांग

सिवनी। वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के मामले में मुख्यमंत्री से 01 नवम्बर से धान खरीदी के एवं सिवनी जिले मे प्रति हेक्टर एक समान्य खरीदी के आदेश किसान हित में करवाने की ठा. कृष्णकांत सिंह पूर्व अध्यक्ष विप. समिति छपारा ने की है।

उन्होंने बताया कि जिले में 01 नबम्बर से धान खरीदी कार्य किया जावे। इस वर्ष छपारा विकास खण्ड में मक्का के आलावा 40 प्रतिशत धान की खेती किसानो के द्वारा की गई है जिसमें सिवनी जिले के बरघाट विकासखण्ड में मूलतः धान की खेती किसानो के द्वारा की जाती है। सरकार द्वारा धान की खरीदी प्रति हेक्टर 47 क्विंटल बरघाट विकास खण्ड में की जाती है जबकि पिछले वर्ष छपारा विकासखण्ड में प्रति हेक्टर 24 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी वर्तमान में छपारा विकासखण्ड में लगभग 40 प्रतिशत धान की खेती होने से समूचे जिले में प्रति हेक्टर एक सामान्य धान की खरीदी की जावे एवं 01 नवम्बर से धान की खरीदी की जाती है तो इस स्थिति में वर्तमान में किसानो को पैसो की आवश्क्ता है। जिसमें अगली फसल में बखरोनी बीज खाद दवा की किसान व्यावस्था कर पाता है।

अंतः 01 नवम्बर से धान खरीदी के एवं सिवनी जिले मे प्रति हेक्टर एक सामान्य खरीदी के आदेश किसान हित में करवाने की मांग की है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *