test
Breaking
16 May 2026, Sat

कल 22 को तिलक, मिशन, उर्दू कन्या स्कूल में लगेगी वेक्सीन

सिवनी। नगरीय क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड-19 टीकाकरण कार्य निरंतर जारी है। नगरीय क्षेत्र में शुक्रवार दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 08 बजे से 05 बजे तक, नगर के 03 टीकाकरण केन्द्रों मे वेक्सीनेशन किया जावेगा। जिन व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नही लगवा पाए है वे निम्न केंद्र में जाकर प्रथम एवं द्वितीय डोज की वैक्सीन लगवा सकते है।

💉 टीकाकरण केन्द्र निम्नानुसार है 👉-

  1. शास. तिलक स्कूल सिवनी
  2. मिशन हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिवनी
  3. शास उर्दू कन्या स्कूल बस स्टैण्ड सिवनी

जिले में भी मनाया गया वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूर्ण होने का जश्न –  देश में कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरा होने पर जिले में भी जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर जिला मुख्यालय के वैक्सीनेशन केन्द्र मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और मुख्य द्वार पर विशेष रंगोली भी बनाई गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैयसवाल ने  टीकाकरण केन्द्र पहुंच कर टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी राजेश श्रीवास्तव, डॉ सूर्या, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *