test
Breaking
31 Mar 2026, Tue

जाने आज कहाँ-कहाँ मिले 8 कोरोना पॉजिटिव, 34 एक्टिव केस

सिवनी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 27 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी विकासखण्ड के ग्राम मुंदरई में 1, भुरकुंदी में 1, सिवनी नगरीय क्षेत्र में 2, बरघाट में 1, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम मोहबर्रा में 2 तथा लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम बोरियाखुर्द में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है वहीं 4 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  53359  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1476 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1432  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  34 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 32 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *