Breaking
24 Feb 2026, Tue

केवलारी के दुर्गा मंदिर से भव्यता के साथ निकली जवारे कलश शोभायात्रा

सिवनी। केवलारी में नवरात्र पर्व के चलते दुर्गा चौक दुर्गा मंदिर में स्थापित कलश विसर्जन बाजे गाजे के साथ किया गया।

रंग बिरंगी रोशनी झालर के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष, युवक-युवती हर्षोल्लास के साथ कलश विसर्जन के लिए दुर्गा मंदिर से निकले।

ज्योति कलश जवारे विसर्जन केवलारी नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए खेरमाई मंदिर शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे पहुंचे। जहां विधि विधान के साथ खेरमाई मंदिर में पूजा पाठ की गई। व जवारो का विसर्जन समीप के सागर नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *