test
Breaking
16 May 2026, Sat

पाक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विहिप-बजरंग दल ने फूंका पुतला

सिवनी। कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या करने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे कचहरी चौक, गांधी भवन के सामने पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व पुतला जलाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान, बजरंग दल के जिला संयोजक देवेंद्र सेन, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख तरसवीर उपाध्याय, जिला सह संयोजक माधव दुबे, विहिप गौरक्षा प्रमुख दीपक, जितेंद्र बघेल, तरुण जैन, अमित रघुवंशी, दीपांशु सनोडिया, सर्वेश कश्यप, प्रमोद अहिरवार आदि मौजूद थे।

अखिलेश सिंह चौहान व देवेंद्र सेन ने कहा कि देश में आतंकवाद का बढ़ावा पाकिस्तान की शह पर हो रहा है। देश के दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तभी आतंकवाद पर रोक लग सकती है। प्रदर्शन में शामिल सभी ने कश्मीर में बेगुनाह लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की। कई दिन से कश्मीर में बेगुनाह लोगों की हत्याएं करने की लोगों ने कड़े शब्दो में निंदा की है। दोषियों के खिलाफ केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

बरघाट

बरघाट

केवलारी

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *