test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

नगर में अवैध कच्ची शराब बिक रही धड़ल्ले

सिवनी। क्षेत्र में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री से जहां नगर का माहौल खराब हो रहा है, वहीं युवा पीढ़ी भी नशे की आदी होती जा रही है।
जिले के आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाबजूद भी अवैध शराब की बिक्री पर लगाम न लगने से विभाग की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में खड़ी होती दिखाई दे रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार गंज क्षेत्र में अभी भी कुछ घरों में अभी भी अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है। लेकिन कार्रवाही नही किये जाने से शराब का अवैध रूप से बनाये जाने का काम बदस्तूर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *