test
Breaking
16 May 2026, Sat

न्यू बादशाह ब्रांड 43500 कीमत का मुरमुरा जप्त

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार जिले में अमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा गुरुवार 7 अक्टूबर 21 को सिवनी नगरीय क्षेत्र स्थित विभिन्न किराना दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अग्रवाल पोहा इंड्रास्ट्रीज से बादशाह ब्रांड मुरमुरा का नमूना लेकर 43500/- रुपए का मुरमुरा जप्त करके खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया।

इसी क्रम में गणेश ट्रेडर्स एवं पंजाब मार्केटिंग प्रतिष्ठान में नियमानुसार खाद सामग्री संग्रहित नही पाए जाने पर दल द्वारा सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *