test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

खेल मैदान का जीर्णोद्धार व वीरांगना की मूर्ति स्थापित करने मांग

सिवनी। जिला मुख्यालय से लगभग 170 किलोमीटर सुदूर आदिवासी ग्राम पंचायत झुरकी के ग्राम पिपरिया रैयत महावीर मंदिर के पीछे खसरा नम्बर 115 है। जिसमे 10 वर्षों से क्षेत्रीय सभी स्कूलों के छात्र ओर छात्रों के खेलकूद के आयोजन कराये जाते है। वही घँसौर जनपद की युवा सशक्त संघर्षशील महिला जनपद सदस्य श्रीमती सोमती कुमरे भारत सरकार के प्रधानमंत्री के खेलों इंडिया खिले इंडिया के सपनो को ध्यान में रखते हुए आदिवासी छात्रों और छात्रों का विकास हो, खेलकूद में आगे प्रतिभावान हो के लिए खेल मैदान में वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति लगाकर मैदान को समतलीकरण कर बाउंड्री बाल बनाये ओर गेट लगाए गेट में वीरांगना रानी दुर्गावती खेल मैदान का बोर्ड लगाए। जिससे छात्र-छात्राएं ग्रामीण इतिहास को याद रखे।

जनपद सदस्य श्रीमती कुमरे भारत सरकार प्रधानमंत्री, भारत सरकार के केंद्रीय स्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री मण्डला संसद फग्गन सिह कुलस्ते को निवेदंन किया था जिस पर स्पात मंत्री के निज सचिव देवानंद उइके ने 13 सितंबर 21 को सिवनी कलेक्ट्रर डॉ राहुल हरिदास फटिंग को पत्र लिखा वीरांगना रानी दुर्गावती खेल मैदान पिपरिया रैयत का जीर्णोद्धार ओर मूर्ति लगाने ग्रामीणों में हर्ष खेल स्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *