Breaking
10 Feb 2026, Tue

विवाद : कुरई थाना का किया घेराव

सिवनी। कुरई थाना अंतर्गत गांव रैयाराव में 9 सितंबर को मोहन उईके के खेत में गांव निवासी दादूराम डहरवाल के मवेशी घुस गए। मवेशियों द्वारा मोहन उईके की फसल व कृषि उपकरणों को के नष्ट होने पर इस मामले की शिकायत मवेशियों द्वारा हुए नुकसान पर मोहन उइके ने भरपाई के लिए दादूराम डहरवाल से कहा तो उल्टे मोहन को सार्वजनिक रूप से गाली गलौज करते हुए रुपए देने से इनकार कर दिया।

जब इस मामले की शिकायत मोहन ने कुरई थाना में की तो थाना प्रभारी गनपत उइके ने संबंधित धाराओं पर मामला नहीं बनाए जाने का आरोप भी पीड़ित ने लगाया। जिसे लेकर बीती रात गांव वाले भी आक्रोशित हो गए और कुरई थाना का घेराव किया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *