Breaking
10 Nov 2025, Mon

मादा तेंदुआ की हुई मौत, किया गया शव दाह

सिवनी। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत 12 सितंबर 21 को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत कर्माझिरी परिक्षेत्र में बीट कुम्भादेव के कक्ष क्रमांक 590 में गस्ती दल को गश्ती के दौरान शाम लगभग 3.30 बजे एक प्रौढ़ वयस्क मादा तेंदुआ मृत अवस्था मे मिला। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

सूचना प्राप्त होने पर मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पेंच टाइगर रिजर्व अशोक कुमार मिश्रा,  उप संचालक अधर गुप्ता, सहायक वन संरक्षक सिवनी बी पी तिवारी,  वरिष्ठ वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ.अखिलेश मिश्रा,  परिक्षेत्र अधिकारी आशीष खोब्रागढ़े सहित स्टाफ मौके पर पहुंचा। एनटीसीए प्रतिनिधि के रूप में डब्लू.सी.टी. के सदस्य राजेश भंडारकर भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड द्वारा घटना क्षेत्र के आस-पास अच्छी तरह से जांच कराई गई। कोई अप्रिय स्थिति नही पाई गई। वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा 13 सितम्बर 21 को प्रातः शव परीक्षण किया गया। मादा तेंदुआ के शरीर के समस्त अवयव जैसे बाल, नाखून, दांत आदि सुरक्षित अवस्था मे मिले हैं। शव परीक्षण उपरांत प्रयोग शाला परीक्षण हेतु आवश्यक नमूना एकत्रित करने के बाद एनटीसीए की समस्त सॉप का पालन करते हुए अधिकारियों की उपस्थिति में मृत मादा तेंदुआ का शव दाह किया गया। वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा शव परीक्षण उपरांत मादा तेंदुआ की मृत्यु प्राकृतिक बताई गई है। मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 13 वर्ष आंकी गई है। 

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *