test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

पलारी साठई : स्कूल के पास टपरा बना कर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ी गिरफ्तार

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन में दिनांक 09/09/2021 की दरम्यानी रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कुछ ग्राम साठई के गाँव मे स्कूल के पास टपरा बना कर जुआ खेल रहे है।

सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री एस. के मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केवलारी श्री भगतसिंह गोठरिया द्वारा चौकी प्रभारी पलारी को एक टीम का गठन कर मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

चौकी प्रभारी पलारी पुलिस टीम के हमराह मुखबिर के बताये गये स्थान पर दबिश हेतु रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा ग्राम साठई मे घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहाँ मौके से ताश के पत्तों पर रूपये पैसों का दांव लगाकर हार जीत की बाजी लगा रहे कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उनके पास व फड़ से नगद राशि 7500/- रुपये जप्त किये गये। पकड़े गए सभी 09 जुआंडियो के खिलाफ चौकी पलारी थाना केवलारी में अप क्र. 493/2021 धारा 13 जुआं एक्ट ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पकड़े गये जुआरी : :

1 दिनेश पिता बरवत सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी साठई चौकी पलारी। 2 राकेश पिता नानू ठाकुर, उम्र 45 वर्ष निवासी साठई चौकी पलारी।

3 मनीराम पिता रतनलाल ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी साठई चौकी पलारी । 4 महादेव पिता किशनलाल उईके उम्र 27 वर्ष निवासी भुरकुंडी थाना कान्हीवाड़ा । 8 उदल सिंह पिता बल्लू उड़के उम्र 40 वर्ष निवासी साठई चौकी पलारी। 9 आनंद पिता बसोड़ी चक्रवर्ती उम्र 36 वर्ष निवासी साठई चौकी पलारी।

5 जितेंद्र पिता संतकुमार यादव उम्र 24 निवासी साठई चौकी पलारी। 6 रोहित पिता राधेलाल ठाकुर, उम्र 35 वर्ष निवासी साठई चौकी पलारी। 7 बनवारी पिता बरवत सिंह ठाकुर उम्र 58 निवासी साठई चौकी पलारी।

कुल जप्त मशरूका:- नगद 7500/- ( सात हजार पाँच सौ रुपये) एवं ताश के पत्ते ।

सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी केवलारी निरी एस डी सनोडिया, उपनिरीक्षक आशीष खोब्रागडे, सउनि प्रमोद मालवीय, आर. शहीद मंसूरी, आर. चित्रसेन, आर. देवेंद्र, ग्राम रक्षा समिति सदस्य रानू धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *